अनाज का व्यापार बिना किसी नुकसान वाला व्यापार है इसमें काफी अच्छी कमाई की जा सकती है लेकिन आनाज का व्यापार कैसे करें इसके बारे में आपको पता भी होना चाहिए।
और लोगों को अनाज का बिजनेस कैसे करें कितना लागत लगेगा इसकी जरूरत पड़ेगी इसके बारे में काफी ज्यादा समस्या आती है, अनाज के बिजनेस और अन्य बिजनेस के बारे में मेरा कई सालों का एक्सपीरियंस रहा है जहां पर मैं कई तरीकों से बिजनेस की शुरुआत करके कमाई कर रहा हूं।
और इस लेख में मैं आपको अपनी एक्सपीरियंस से आपको बताऊंगा कि आप अनाज का व्यापार कैसे कर सकते हैं जहां पर आपको आज अनाज के बिजनेस से जुड़ी सारी समस्याएं और उसको दूर करने के बारे में बताया जाएगा।
Click Here
अनाज का व्यापार कैसे करे
हर किसी को जीने के लिए अनाज की आवश्यकता पड़ती है और भारत में आधी आबादी तो खेती पर ही निर्भर रहती है जहां पर भारत जैसे बड़े देश में भूखमरी की भी समस्या आती है करीब 4 से 5 परसेंट लोग भूखमरी के वजह से मारे जाते हैं।
और भुखमरी से बचने के लिए लोगों ने अनाज को व्यापार में भी बदल दिया है और इसी व्यापार के बारे में आज हम बात करने वाले हैं कि आप अनाज का व्यापार कैसे शुरू कर सकते हैं।
अनाज रखने के लिए उचित स्थान बनाएं
एक सफल रूप से अनाज का व्यापार शुरू करने के लिए आपको अनाज को उचित स्थान पर रखने के लिए अच्छे जगह का भी बंदोबस्त करना होगा जहां पर बारिश धूप से बचा जा सके ताकि अनाज लंबे समय तक सुरक्षित रह सके।
अनाज बिजनेस के लिए लाइसेंस ले।
अनाज का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको दो लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी जैसे कि गुमास्ता लाइसेंस और फूड डिपार्टमेंट से लाइसेंस।
और गुमास्ता लाइसेंस लेने के लिए आप अपने नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं या तो आप गुमास्ता लाइसेंस की वेबसाइट से ऑनलाइन अप्लाई करके इस लाइसेंस को प्राप्त कर सकते हैं।
और फूड डिपार्टमेंट लाइसेंस के लिए आप फूड डिपार्टमेंट में भी जा सकते हैं या तो आप गुमास्ता लाइसेंस की तरह इसे ऑनलाइन फूड डिपार्टमेंट वेबसाइट पर जाकर के अप्लाई कर सकते हैं।
और इन दोनों लाइसेंस को प्राप्त करने के बाद आप अपने अनाज के व्यापार को शुरू कर सकते हैं इसमें आप सरकारी रूप से इस बिजनेस को कोई दिक्कत नहीं होगी।
अनाज कहां से खरीदें।
अपने अनाज के व्यापार को शुरू करने के लिए और अनाज की पूर्ति करने के लिए आप किसानों के साथ संपर्क कर सकते हैं क्योंकि आपको थोड़ी थोड़ी मात्रा में ज्यादा अनाज प्राप्त करवा सकते हैं।
और आप एक बार में ही अधिक मात्रा में अनाज लेकर के उसे अपने सुरक्षित गोदाम में रखवा सकते हैं और ज्यादा अनाज के लिए आप बड़े बड़े किसानों से भी संपर्क कर सकते हैं जो कि आप को सबसे दामों में ही अपने अनाज को दे देंगे
अनाज को सस्ते दामों में खरीदें।
अनाज के व्यापार से अच्छी कमाई करने के लिए आपको अनाज को सस्ते दामों में खरीदना बहुत ही ज्यादा जरूरी होगा तभी आप अनाज को सस्ते दामों में खरीद करके उसे महंगा हो जाने पर बेच सकते हैं।
अनाज को सस्ते दामों में खरीदने के लिए आप अनाज की करते समय ही अपनी खरीदारी शुरू कर दें जैसे कि गेहूं को खरीदने के लिए मार्च-अप्रैल माई महीना आपके लिए काफी सही रहेगा क्योंकि इस समय गेहूं के दाम में काफी गिरावट होती है।
ऐसे ही सरसों मटर को भी आप इसी समय खरीद सकते हैं और हर फसल की अपनी-अपनी समय होती है, और जब भी फसल कटनी शुरू हो तभी आप अपने लिए इस अनाज को खरीदना शुरू कर सकते हैं इससे आपको अनाज काफी सस्ते दामों में मिल जाएगा।
अनाज को इधर से उधर ले जाने के लिए गाड़ी ले।
अपने बिजनेस को सफल बिजनेस बनाने के लिए आपको अनाज को इधर-उधर ट्रांसपोर्ट करने के लिए आपको एक गाड़ी की भी जरूरत पड़ेगी।
क्योंकि जब भी आप छोटे किसानों से अनाज को खरीदेंगे तब आपको उसे अपने गोदाम तक ले जाने के लिए किसी न किसी गाड़ी की आवश्यकता जरूर पड़ेगी अगर वह गाड़ी आपकी पर्सनल होगी तब आप उसे पेट्रोल या डीजल के खर्चे में ही अपने गोदाम तक पहुंचा सकते हैं अन्यथा आप दूसरे की गाड़ी बुक कर के भी अनाज को अपने गोदाम तक पहुंचा सकते हैं।
अनाज महंगी होने का इंतजार करें।
अब बात आती है कि अनाज की बिजनेस से कमाई कैसी होगी जैसा कि आप पहले ही पढ़ चुके हैं कि जब अनाज सस्ते होंगे तभी आपको अनाज खरीदना है और जब अनाज के दाम बढ़ जाएं तब जाकर के आप अनाज को बेच करके उसमें अपनी कमाई शुरू कर सकते हैं।
और अनाज के व्यापार को संचालित रूप से जारी रखने के लिए आप को अनाज की सही दाम का इंतजार करना होगा जिससे कि आपको एक अच्छी रकम प्राप्त हो सके।
अनाज की सुरक्षा करते रहें।
अनाज का बिजनेस करते हैं तब आपको अनाज की सुरक्षा रखने को लेकर काफी सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इस अनाज जो कि खाद्य पदार्थ है इसमें बहुत ही तेजी के साथ खाद्य पदार्थ नुकसान करने वाले कीड़े लगते हैं जिससे कि आप के अनाज को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसलिए अनाज को हर समय निरीक्षण करते रहना चाहिए और कीटाणु लगने पर इसमें समय समय पर दवाइयां भी उपयोग में लानी चाहिए जिससे कि आप लंबे समय तक अपने अनाज को सुरक्षित रख सकते हैं।
अनाज महंगी होने पर बेच दे।
अनाज के बिजनेस से अच्छी कमाई करने के लिए आपको अनाज महंगी होने का इंतजार करना चाहिए और अगर अनाज का रेट बढ़ जाता है और अनाज बेचने का सही समय आ जाता है तब आप अनाज बेच करके उससे उचित लाभ उठा सकते हैं।
आप अनाज को बेचने के लिए सरकारी अनाज खरीद गोदाम पर जा सकते हैं जहां पर आप को अनाज के सबसे ज्यादा रेट मिलते हैं और वहां पर आप अपने अनाज को बेच करके अनाज में होने वाले फायदे को प्राप्त कर सकते हैं।
अनाज के बिजनेस के नुकसान।
जैसा कि आपको पता होगा कि हर बिजनेस में फायदा होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं और उसी तरह अनाज के बिजनेस में आपको कुछ नुकसान भी हो सकता है जैसे कि आप जानते हैं कि अनाज को सुरक्षित रखने के लिए आपको इसे कीड़े मकोड़ों से बचाना होगा।
साथ में कभी-कभी आप को आनाज की रेट में बढ़ोतरी ना होने की वजह से भी इस बिजनेस में आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आप सही समय का इंतजार करके ही अपने अनाज को बेचे।
निष्कर्ष।
अब तक हमें जाना कि अनाज का व्यापार कैसे करें अनाज को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं और अनाज के बिजनेस से कैसे ज्यादा लाभ उठा सकते हैं इसके बारे में जाना है और अगर आप आनाज का बिजनेस कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको इस बिजनेस में होने वाले नुकसान और बचाव को जानना बहुत ही आवश्यक होता है।
और अगर आपको इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आर्टिकल अच्छा लगा तो हमें ऊपर स्टार बटन पर क्लिक करके रेटिंग जरूर दें।
और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद क्या आप अनाज के व्यापार को शुरू करना चाहेंगे तो कमेंट करके जरूर बताइए और अगर आप इस अनाज के बिजनेस को शुरू नहीं करना चाहते हैं तो क्यों नहीं करना चाहते हैं इसके बारे में बताएं।
क्या अनाज के बिजनेस में लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी?
सामान्य रूप से अनाज का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको को फूड डिपार्टमेंट और गुमास्ता लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी जो भी आप इसे ऑनलाइन इन की वेबसाइट पर जाकर के कर सकते हैं।
अनाज का व्यापार कैसे शुरू कर सकते है?
अनाज के व्यापार शुरू करने के लिए आपको अनाज व्यापार लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी तत्पश्चात आप आनाज व्यापार बिजनेस शुरू कर सकते हैं।